Thursday, 13 December 2018

जलेबी दौड़

मजेदार: जलेबी दौड़

जलेबी दौड़ : एक खेल

जलेेेेबी  दौड़ एक पारंपरिक खेल है जिसमें एक रस्सी लम्बाई में बाँधी जाती है और उस रस्सी में धागे की सहायता से जलेबियाँ लटकाई जाती हैं। भाग लेने वाले बच्चों या प्रतियोगियों के हाथ पीछे की तरफ़ बाँध दिये जाते हैं। दौड़ लगाने वाले बच्चों या भाग लेने वाले को बिना हाथ लगाये मुँह से इन जलेबियों को खाना होता है। महिलाएं एवं बच्चे सब इस खेल को खेलते हैं। एक, दो, तीन की गिनती के साथ प्रतियोगिता प्रारम्भ होती है। बच्चे भागते भागते ऊपर उचक कर जलेबी को खाते है और फिर से सरपट दौड़ने लगते हैं। इस खेल में 'एक पंथ दो काज' होते हैं अर्थात् स्वाद का स्वाद और खेल का खेल। कार्बोहाइड्रेट खाओ और फिर उसे पचाओ। सबकी निगाहें घोषित पुरस्कार की ओर लगी रहती हैं, इससे उत्साह दुगुना हो जाता है। यह खेल अधिकतर स्कूलों में कराया जाता है।

साभार bhartdiscovery.org

No comments:

What is the General safety on track machine

General safety rules followed by track machine staffs You are on n4net and this is indian railway track machine trouble shooting technology ...